उचकागांव : बिहार में महागंठबंधन सरकार में जो उथलपुथल मचा है. इसे यह साबित हो गया है कि बिहार सरकार का सुपड़ा साफ हो जायेगा और सरकार चली जायेगी. उक्त बातें लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद श्री काली प्रसाद पांडेय ने फुलवरिया प्रखंड के सेलार खुर्द गांव में जिला प्रवक्ता जानकी शरण पाठक के आवास पर आयोजित लोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. आगे उन्होंने कहा कि सरकार के मौजूदा स्थिति से यह साफ हो गया है
कि पार्टी के नेता आपस में ही रायबंद नहीं हैं, तो सरकार क्या चलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में यदि एनडीए की सरकार बनी तो महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा में प्राथमिकता दी जायेगी. कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते है. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाये. संगठन के एक एक कार्यकर्ता काफी जिम्मेवारी से अपनी भूमिका को निभायेंगे. बैठक को लोजपा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महा सचिव नर्वेदेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौबे आदि लोगों ने संबोधित किया. मौके पर जवाहर प्रसाद गुप्ता,जगदीश पाठक,मुन्ना कुमार पाठक, रत्नेश तिवारी, अरुण कुमार राय, उपेंद्र तिवारी, भगरासन चौधरी, विजय पाठक, जवाहिर यादव, रूदल चौधरी आदि लोग मौजूद थे.
