महिला ने युवक को घर से बुला कर किया रेप

थाने में महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज फुलवरिया थाने के गणेश डूमर गांव की घटना फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में एक महिला पर घर से बुला कर युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर पीड़ित युवक की मां ने थाने में […]

थाने में महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज
फुलवरिया थाने के गणेश डूमर गांव की घटना
फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में एक महिला पर घर से बुला कर युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर पीड़ित युवक की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गणेश डूमर गांव का युवक अपने घर के बरामदे में सो रहा था. तभी गांव की महिला उसे जबरन बुला कर अपने साथ ले गयी. महिला ने युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़ित युवक ने घर आकर इसकी जानकारी दी. विरोध करते हुए युवक की मां ने जब इसकी शिकायत की, जिस पर मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट के दौरान पीड़ित युवक और उसकी मां घायल हो गये. मामला पुलिस के पास थाने पहुंचा. पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को नामजद आरोपित किया. घटना की जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.
हो रही जांच : एसडीपीओ
हथुआ के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामसेवक यादव ने इस संबंध में कहा कि पीड़ित युवक की मां ने आरोप लगाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >