गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप मठिया गांव में पुरानी रंजिश के दौरान कुछ लोगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल महिला रेखा देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. महिला ने आरोप लगाया कि घर पर अकेले थी. मारपीट करने के बाद पति की हत्या की धमकी दी गयी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इधर, नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोहल्ले में पति-पत्नी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल शेषनाथ सिंह व उनकी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में मारपीट करने की बात बतायी.
