हादसा टला, गोपालगंज-थावे पैसेंजेर ट्रेन का इंजन फेल, चार रेलगाड़ियां रद्द

गोपालगंज :गोपालगंज में एक ट्रेन हादसा टल गया. गोपालगंज-थावे-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन सोमवार को अचानक फेल गया. इस वजह से यह गाड़ी तत्काल रोक दी गयी, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. इस पैसेंजर ट्रने का इंजन फेल होने की वजह से रेलवे को चार अन्य गाड़ियों का परिचालन रद्द करना पड़ा. गोपालगंज-थावे […]

गोपालगंज :गोपालगंज में एक ट्रेन हादसा टल गया. गोपालगंज-थावे-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन सोमवार को अचानक फेल गया. इस वजह से यह गाड़ी तत्काल रोक दी गयी, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. इस पैसेंजर ट्रने का इंजन फेल होने की वजह से रेलवे को चार अन्य गाड़ियों का परिचालन रद्द करना पड़ा.

गोपालगंज-थावे रेलवे स्टेशन के के अधीक्षक पीएन बैठा के अनुसार, सोमवार को गोपालगंज-थावे-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन अचानक फेल हो गया. इसकी सूचना मिलते ही स्थिति पर काबू पा लिया गया. बैठा के अनुसार, इस पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण इस रूट से चलने वाली अन्य चार ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर देना पड़ा. हालांकि, अभी तक इंजन के फेल होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >