सिंहासनी धाम का पुरातत्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

बैकुंठपुर : प्रखंड के सिंहासनी धाम स्थित बाबा धनेश्वर नाथ ऐतिहासिक मंदिर का पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को बाबा के दर्शन किये गये. उसके बाद गहन निरीक्षण किया गया. टीम का नेतृत्व कर रहे पुरातत्व विभाग के डाॅयरेक्टर अतुल कुमार वर्मा ने सिंहासनी धाम पहुंच कर यहां के ऐतिहासिक व पौराणिक तथ्यों से […]

बैकुंठपुर : प्रखंड के सिंहासनी धाम स्थित बाबा धनेश्वर नाथ ऐतिहासिक मंदिर का पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को बाबा के दर्शन किये गये. उसके बाद गहन निरीक्षण किया गया. टीम का नेतृत्व कर रहे पुरातत्व विभाग के डाॅयरेक्टर अतुल कुमार वर्मा ने सिंहासनी धाम पहुंच कर यहां के ऐतिहासिक व पौराणिक तथ्यों से अवगत हुए. महाभारत कालीन राजसुयी यज्ञ में पांडवों द्वारा स्थापित शिवलिंग के विषय में जानकारी लेने के दौरान टीम को स्थानीय जिला पार्षद रविरंजन उर्फ विजय बहादुर यादव के द्वारा लिखित अभिलेख सुपुर्द किया गया.
चार सदस्यीय टीम द्वारा बताया गया कि निकट भविष्य में मंदिर का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यह संभावना है कि यह जगह पर्यटन स्थल हो जायेगा. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव मयंक कुमार सिंह, मुखिया सुनील सिंह, उपेंद्र साह, शैलेश यादव व बीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >