कुचायकोट : गोपालपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से पुलिस ने 26 बोतल देशी व एक बाइक बरामद की है.
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गाड़ी चेकिंग के दौरान सेमरा के रहनेवाले दो धंधेबाज तथा बोधा छापर गांव के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है.
