मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम

घर-घर जायेंगी सेविकाएं, महिलाओं को करेंगी जागरूक सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाओं को दी गयी ट्रेनिंग गोपालगंज : मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है. इसको लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सीडीपीअो एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को केयर […]

घर-घर जायेंगी सेविकाएं, महिलाओं को करेंगी जागरूक

सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाओं को दी गयी ट्रेनिंग
गोपालगंज : मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है. इसको लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सीडीपीअो एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को केयर इंडिया ने गुरुवार को ट्रेनिंग दी. समाहरणालय के कौशल विकास केंद्र में जिला समन्वयक स्मिता सिंह ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्तनपान से जहां शिशुओं में संक्रमण का खतरा कम होगा,
वहीं शिशु के साथ-साथ उसकी मां भी स्वस्थ रहेगी. शिशु को कुपोषण का भय भी नहीं रहेगा. इससे शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी. शिशु के बीमार पड़ने की संभावना कम होगी. स्तनपान नहीं करानेवाली को पुन: गर्भवती होने की संभावना ज्यादा रहती है. डीपीओ रजनीश कुमार राय ने बताया कि ट्रेनिंग लेने के बाद महिला पर्यवेक्षिकाएं अपने -अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्तनपान सुनिश्चि›त कराये जाने को लेकर प्रशिक्षित करेंगी. इस मौके पर जिला पोषण पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >