नगर निकाय चुनाव की बढ़ने लगी हलचल
आरक्षण रोस्टर की ओर टिकी हैं सबकी निगाहें
गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. शहरी क्षेत्र में जातीय जनसंख्या के अंतिम प्रकाशन के साथ ही चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. वर्ष 2017 के मई में होनेवाले संभावित निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी बननेवाले लोगों की बेचैनी बढ़ गयी. वे अंतिम प्रकाशन के साथ ही नगर पर्षद कार्यालय और जिला पंचायत राज कार्यालय का चक्कर लगाने लगे हैं, ताकि आरक्षण रोस्टर का पता लग सके. इस बीच जहां संभावित प्रत्याशी ऊहापोह की स्थिति में हैं,
वहीं जिला प्रशासन के द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर का प्रस्ताव गोपनीय तरीके से तैयार कर लिया गया है. एक-एक वार्ड का आरक्षण प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की अंतिम मुहर लगनी बाकी है.
नगर निकाय की स्थिति
नाम वार्डों की संख्या
नगर पर्षद गोपालगंज 28
कटेया 13
मीरगंज 16
बरौली 21
कुल 78
