पंचदेवरी : जमुनहां बाजार स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, जमुनहां में नवनिर्मित बालिका छात्रावास में सभी सुबिधाएं मिलेंगी. यहां रह कर छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी. साथ ही इनके भोजन, वस्त्र एवं अतिरिक्त पढ़ाई की व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है, ताकि दूर-दराज एवं गरीब परिवारों की छात्राएं अपनी शिक्षा पूरी कर लेंगी. इस छात्रावास के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को अपना भविष्य निखारने का मौका मिलेगा. उक्त बातें स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने छात्रावास उद्घाटन के क्रम में कहीं. छात्रावास का उद्घाटन वैदिक मंत्रों के
बालिका छात्रावास क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बनेगा : पप्पू
पंचदेवरी : जमुनहां बाजार स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, जमुनहां में नवनिर्मित बालिका छात्रावास में सभी सुबिधाएं मिलेंगी. यहां रह कर छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी. साथ ही इनके भोजन, वस्त्र एवं अतिरिक्त पढ़ाई की व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है, […]

उच्चारण के बीच किया गया. विधायक ने यह विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास नारी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा प्रयास साबित होगा. इस मौके पर जिला पर्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने भी अपनी तरफ से छात्रावास एवं क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रामोद पांडेय, डाॅ दुर्गा चरण पांडेय सहित अनेक शिक्षाविद एवं शिक्षक उपस्थित थे.
सम्मानित किये गये सेवानिवृत्त शिक्षक :
छात्रावास उद्घाटन सह शिक्षा संगोष्ठी के अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया. स्थानीय विधायक तथा जिला पर्षद अध्यक्ष ने आदर पूर्वक इन शिक्षकों को सम्मानित किया. इसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रथम प्रधानाध्यापक रामकेशव तिवारी, सुरेन्द्र पाठक, राजेंद्र मिश्र, अखिलेश्वर पांडेय, इंद्रदेव चतुर्वेदी, विंदु त्रिपाठी, परशु राम तिवारी, कैलाश पांडेय, मधु सुदन मिश्र आदि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प माल देकर सम्मानित किया गया.