पिकअप समेत 1.30 लाख कैश की चोरी

गोपालगंज : शहर के अरार चौक से पिकअप वैन समेत एक लाख 30 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गयी. चोरी के इस मामले को लेकर नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के मलाही गांव के राहुल कुमार ने बताया कि […]

गोपालगंज : शहर के अरार चौक से पिकअप वैन समेत एक लाख 30 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गयी. चोरी के इस मामले को लेकर नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के मलाही गांव के राहुल कुमार ने बताया कि अरार स्थित एनएच 28 के किनारे पिकअप वैन खड़ा कर किसी काम से गया.

बाद में अचानक वाहन और नकदी पैसे की चोरी कर ली गयी. चोरी के इस मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >