श्रीपुर पुलिस की छापेमारी में 89 पैकेट देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने गिदहा गांव के पास हथुआ शाखा नहर के किनारे छापेमारी के दौरान एक बाइक पर लदी 89 पीस देसी शराब जब्त की.

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने गिदहा गांव के पास हथुआ शाखा नहर के किनारे छापेमारी के दौरान एक बाइक पर लदी 89 पैकेट देसी शराब जब्त की. पुलिस की कार्रवाई को देख शराब तस्कर बाइक छोड़कर घनी झाड़ियों में फरार हो गये. इस संबंध में श्रीपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिदहा गांव के सटे नहर किनारे अवैध शराब की डिलीवरी होनी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गयी. पुलिस गाड़ी को देख तस्कर मौके से भाग निकले. फरार तस्करों की पहचान कर ली गयी है. इस संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >