पुराने नोट नहीं लेने पर ट्रकचालकों का हंगामा

कुचायकोट : हजार-पांच सौ रुपये का नोट बंद होने के बाद समेकित जांच चौकी पर ट्रक चालकों की परेशानी कम नहीं हो रही. पुराने नोट गुरुवार दोपहर बाद समेकित जांच चौकी के अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया. दोपहर से पहले पुराने नोट लिए गये, लेकिन 11 सौ रुपये की जगह छुट्टा नहीं होने […]

कुचायकोट : हजार-पांच सौ रुपये का नोट बंद होने के बाद समेकित जांच चौकी पर ट्रक चालकों की परेशानी कम नहीं हो रही. पुराने नोट गुरुवार दोपहर बाद समेकित जांच चौकी के अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया. दोपहर से पहले पुराने नोट लिए गये, लेकिन 11 सौ रुपये की जगह छुट्टा नहीं होने के कारण 15 सौ रुपये वसूले गये. पुराना नोट नहीं लिये जाने के कारण चालकों ने हंगामा भी किया. ट्रक चालकों का कहना था कि नया नोट बैंक से मिला नहीं है.

पुराने नोट लेकर ही घर से चले हैं. सरकार ने ऐसे स्थानों पर 11 नवंबर तक पुराना नोट लेने का आदेश दिया है. लेकिन, 10 नवंबर से ही पुराना नोट नहीं लिये जाने के कारण परेशानी बढ़ गयी है. इधर, केंद्र सरकार ने टोल टैक्स फ्री कर दिया है, लेकिन, समेकित जांच चौकी पर टैक्स देना होगा. गोपालगंज में टोल टैक्स के लिए हाइवे पर किसी तरह के काउंटर नहीं बनाये गये हैं. एडीटीओ शंभूनाथ ने बताया कि टोल टैक्स फ्री है, लेकिन समेकित जांच चौकी पर टैक्स देना होगा.

शुक्रवार को बैंक खुल जाने के कारण दोपहर बाद से पुराने नोट नहीं नहीं लिये जा रहे हैं. एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए चालकों के पास जितने पैसे हैं, उतना ही लेकर रसीद देकर छोड़ दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >