जिले में डेंगू के आठ नये मरीज मिले

गोपालगंज : डेंगू का डंक तेजी से बढ़ते जा रहा है. शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू ने पांव पसार दिया है. बैकुंठपुर में बुखार से तीन चचेरे भाइयों की मौत के बाद भी महकमे की नींद नहीं खुल रही है. स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में आठ नये मरीज पाये […]

गोपालगंज : डेंगू का डंक तेजी से बढ़ते जा रहा है. शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू ने पांव पसार दिया है. बैकुंठपुर में बुखार से तीन चचेरे भाइयों की मौत के बाद भी महकमे की नींद नहीं खुल रही है. स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में आठ नये मरीज पाये गये हैं. माया मेडिको के मालिक मनोज कुमार की बेटी सलोनी गुप्ता, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सचिव जगदीश नारायण आर्य के पुत्र विजय कुमार आर्य, अजय गुप्ता, मीरगंज के कारोबारी राजेश केसरी के भाई, लोहा कारोबारी अशोक गुप्ता, सिपाया कुचायकोट के भूपेंद्र कुमार दूबे समेत आठ नये मरीज पाये गये हैं.

मच्छर जागा, सिस्टम सोया
शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सरकारी अस्पतालों के साथ ही नर्सिंग होम तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है. शहर में एंटी लार्वा स्प्रे करा कर लोगों को इस घातक बीमारी से बचाने के उपाय नहीं किये जा रहे हैं. पद पर बैठे लोगों को यह पता नहीं है कि कहां-कहां से डेंगू के मरीज अस्पताल व नर्सिंग होम पहुंच रहे हैं.
जिस विभाग के पास लार्वा मारने की जवाबदेही है, उसके पास राशि का अभाव है. मलेरिया विभाग शहर में फॉगिंग के लिए नगर पर्षद को जवाबदेह बता रहा है. नगर पर्षद भी फॉगिंग के नाम पर सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित है. डेंगू का मच्छर जाग चुका है और इसके डंक से शहर के तीन दर्जन से अधिक लोगों में पाया जा चुका है. बावजूद इसके डेंगू से निबटने की दिशा में सिस्टम सोया हुआ है. शहर में कई स्थानों पर डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं.
पॉश इलाकों में भी खतरा
एडीज मच्छर एसी के पानी में मजे से रहता है. लिहाजा वीआइपी क्षेत्रों में भी इसके प्रति सचेत रहने की जरूरत है.
क्या कहता है मलेरिया विभाग
डेंगू अब जानलेवा बीमारी नहीं है. सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी इलाज के पुख्ता इंतजाम हैं. शहर में फॉगिंग कराने की जिम्मेवारी नगर पर्षद को है.और उनको निर्देश जारी किया जा चुका है. अगर फॉगिंग नहीं करा रहे हैं तो इसमे मलेरिया विभाग क्या करे.
डॉ चंद्रिका प्रसाद, डीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, गोपालगंज
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद
स्वास्थ्य विभाग से ब्लीचिंग पाउडर की डिमांड की गयी है. पाउडर मिलने के बाद वार्ड वार टीम बना कर फॉगिंग कराने का काम किया जायेगा. स्वास्थ्य विभाग में पूरी व्यवस्था है. वे चाहते तो शहर में फॉगिंग करा सकते थे.
संजू देवी, मुख्य पार्षद, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >