घर जा रहे दुकानदार पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज : उचकागांव थाने के पांडेय मथौली गांव के एक व्यक्ति से मारपीट की गयी है. घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि जब वह अपनी दुकान से लौट कर आ रहा था, इसी दौरान संदीप कुमार, कुलदीप कुमार सहित आधा दर्जन लोगों ने […]

गोपालगंज : उचकागांव थाने के पांडेय मथौली गांव के एक व्यक्ति से मारपीट की गयी है. घटना को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि जब वह अपनी दुकान से लौट कर आ रहा था, इसी दौरान संदीप कुमार, कुलदीप कुमार सहित आधा दर्जन लोगों ने उसपर हमला कर दिया,

जिससे वह घायल हो गया. घायल कसिस उपाध्याय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्राचार्या आशा देवी ने बताया कि 26 अगस्त को चोरी हुई थी. नगर थाने में लिखित शिकायत की गयी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी. एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >