डूबते सूर्य को व्रती आज देंगे अर्घ

आस्था. खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू चार दिवसीय छठ की आस्था के रंग में गांव-शहर सराबोर हैं. शनिवार को व्रतियों ने जहां खरना किया, वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे. गोपालगंज : चार दिनों तक चलनेवाले सूर्य षष्टी व्रत सह छठव्रत का पहला अर्घ रविवार को दिया जायेेगा. व्रती […]

आस्था. खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

चार दिवसीय छठ की आस्था के रंग में गांव-शहर सराबोर हैं. शनिवार को व्रतियों ने जहां खरना किया, वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे.
गोपालगंज : चार दिनों तक चलनेवाले सूर्य षष्टी व्रत सह छठव्रत का पहला अर्घ रविवार को दिया जायेेगा. व्रती रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे. शनिवार को पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने उपवास रख कर शाम को खरना किया. खरना के समय व्रतियों ने पूजा-अाराधना की तथा प्रसाद का वितरण किया.
खरना के बाद व्रती पुन: 36 घंटे का उपवास रख कर महाव्रत की साधना एवं उपासना करेंगे. रविवार को व्रती एवं श्रद्धालु विभिन्न छठ घाटों पर पहुंच कर पूजा-अाराधना कर भगवान भास्कर को पहला अर्घ समर्पित करेंगे. शाम को कोसी भरने का कार्यक्रम चलेगा. सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >