प्राइवेट कर्मी पर होगी प्राथमिकी

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में सीएस ने किया औचक निरीक्षण गोपालगंज : सदर अस्पताल के इमरजेंसी में गुरुवार को अचानक सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा पहुंच गये. कई बेडों पर चादर नहीं रहने पर सीएस ने कर्मियों को फटकार लगायी. उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी में अब प्राइवेट कर्मी दिखने पर तत्काल कार्रवाई करने का […]

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में सीएस ने किया औचक निरीक्षण

गोपालगंज : सदर अस्पताल के इमरजेंसी में गुरुवार को अचानक सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा पहुंच गये. कई बेडों पर चादर नहीं रहने पर सीएस ने कर्मियों को फटकार लगायी. उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी में अब प्राइवेट कर्मी दिखने पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंपा जायेगा. प्राथमिकी भी होगी. सीएस ने चेतावनी दी कि इलाज में लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी. स्वास्थ्य कर्मियों को इमरजेंसी में काम करने के लिए बजाप्ता आइकार्ड इशू किया जायेगा.
सीएस ने अस्पताल में दवा से लेकर ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की. साथ ही डॉक्टर और कर्मियों को निर्देश दिया कि दवा, ऑक्सीजन या इलाज में किसी तरह की जरूरत पड़ने पर तत्काल सूचना दें. उन्होंने बताया कि इलाज में किसी तरह की कमी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. इसके साथ ही सीसीटीवी से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है.
ऑक्सीजन के अभाव में नवजात के मौत के आरोप में सिविल सर्जन के स्तर पर अस्पताल उपाधीक्षक, स्टोर इंचार्ज, डॉक्टर, एनएनएम, तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब तलब किया गया है. जवाब आने के साथ ही दोषी कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. पूरे प्रकरण में सिविल सर्जन खुद जांच कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा में सैफ के जवानो को तैनात किया है.
गुरुवार को सैफ के 15 जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली.
सदर अस्पताल की इमरजेंसी में जांच करते सीएस.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >