गोपालगंज : बाजार में इन दिनों 10 रुपये के सिक्के को लेकर किचकिच हो रही रही है. दुकानदार 10 के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं. ऑटो चालक, रिक्शा चालक, चाय-पान दुकानदार एवं किराना दुकानदार सिक्के लेने से इनकार कर रहे हैं. मानों असली-नकली के चक्कर में 10 के सिक्के पर ग्रहण लग गया है. असली-नकली की चक्की में 10 रुपये का सिक्का इस रहा है. जिले में हर जगह तू-तू मैं-मैं की नौबत है. यह मामला बैंकों तक भी पहुंच रहा है. बैंक प्रबंधन अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर रहे हैं. असली सिक्के की पहचान बतायी जा रही है. कटेया निवासी शरद पासवान कहते हैं कि नकली की अफवाह की वजह से बहुत परेशानी है. बैंक से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सिक्का लेने से इनकार करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है. इनकार करने पर भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है.
दुकानदार नहीं ले रहे 10 के सिक्के
गोपालगंज : बाजार में इन दिनों 10 रुपये के सिक्के को लेकर किचकिच हो रही रही है. दुकानदार 10 के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं. ऑटो चालक, रिक्शा चालक, चाय-पान दुकानदार एवं किराना दुकानदार सिक्के लेने से इनकार कर रहे हैं. मानों असली-नकली के चक्कर में 10 के सिक्के पर ग्रहण लग गया […]

असली की पहचान
सिक्के पर लिखा 10 दोनों सर्किल के बीचोबीच होगा
अंक के ऊपर 10 चिह्न होगा
नकली की पहचान
सिक्के पर लिखा 10 बीच में होगा
अंक के ऊपर 10 से अधिक चिह्न होगा
नकली की अफवाह पर हर कोई कर रहा लेने से इनकार