आज से शुरू होगी छठ घाटों की सफाई

आस्था. महापर्व छठ को लेकर नगर पर्षद चलायेगा अभियान दीपावली संपन्न होते ही छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. पांच नवंबर को पहल अर्घ दिया जायेगा. इसको लेकर नगर पर्षद मंगलवार से घाटों की सफाई शुरू करेगा. इसके लिए पांच दर्जन मजदूरों को लगाया गया है. गोपालगंज : आस्था के महापर्व छठ को लेकर […]

आस्था. महापर्व छठ को लेकर नगर पर्षद चलायेगा अभियान

दीपावली संपन्न होते ही छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. पांच नवंबर को पहल अर्घ दिया जायेगा. इसको लेकर नगर पर्षद मंगलवार से घाटों की सफाई शुरू करेगा. इसके लिए पांच दर्जन मजदूरों को लगाया गया है.
गोपालगंज : आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पर्षद मंगलवार से मेगा सफाई अभियान चलायेगा. इसके तहत तीन दिनों में सभी छठ घाटों की सफाई करा ली जायेगी.
गौरतलब है कि शहर में कुल 23 छठ घाट हैं, जहां 50 हजार से अधिक की आबादी छठपूजा में पहुंचती है. डीएम राहुल कुमार के निर्देश के बाद नप ने एक सप्ताह पूर्व छठ घाटों का सफाई अभियान शुरू कराया. धनतेरस और दीपावली को छुट्टी होने के कारण अब तक घाटों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है. इधर पर्व के नजदीक आने के साथ ही सफाई को युद्ध स्तर पर पूरा कराने के लिए नगर पर्षद ने सफाई मजदूरों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. उपमुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छठ घाटों की सफाई और अर्घ स्थल के पानी की सफाई के लिए पांच दर्जन से अधिक मजदूर लगाये जायेंगे. लक्ष्य है कि तीन दिनों के भीतर सफाई कार्य पूरा करा लिया जाये तथा आवश्यक तैयारी की जाये.
सोमवार को तीन घाटों की हुई सफाई : नगर पर्षद द्वारा चलाये जा रहे छठ घाट सफाई अभियान के तहत सोमवार को नोनिया टोली सहित तीन घाटों की सफाई करायी गयी. सोमवार को कुल तीन दर्जन मजदूर लगा कर हरखुआ के दो घट घाट एवं नोनिया टोली छठ घाट पर फैले कचरे को हटाया गया.
पर्व को लेकर सफाई के लिए लगाये गये पांच दर्जन मजदूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >