गोपालगंज : थाना चौक स्थित शहीद भगत सिंह के स्मारक पर पहुंच कर भाजपा के सदर विधायक सुबास सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीप जला कर देश के लिए शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही विधायक ने लोगों से भी अपील की कि एक दिया शहीदों के लिए जरूर जलाये. विधायक ने पाकिस्तान पर बॉर्डर पर चल रहे युद्ध को लेकर भी जिले वासियों को सजग रहने की सलाह देते हुए एकजुट होने की अपील की है.पाकिस्तान के द्वारा किये जानेवाले हमला को लेकर काफी चिंता भी जताया गया.
दीप जलाने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता ज्योति प्रकाश वर्णवाल, नवीन शाही, निरज देवा, प्रिंस कुमार, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद थे. बरवां-कपरपुरा गांव में चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी. समिति के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा दीवाली के रोज 108 दीये जला कर वीर सपूतों को याद किया गया. समिति के अध्यक्ष डॉ राम विष्णु प्रसाद व सचिव चिरंजीवी प्रसाद ने बताया कि समिति के सदस्यों व गांव के प्रत्येक घर का पहला दीपक शहीदों के नाम किया गया. अध्यक्ष ने कहा कि सीमा पर हम सैनिकों के साथ गोली तो नहीं चला सकते, लेकिन उनकी रक्षा व दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना करते हैं.
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अमरेंद्र कुमार, उपप्रमुख विजय सिंह, मुखिया मुकेश साह, अवध किशोर सिंह, जितेंद्र यादव, दिवाकर प्रसाद, पुष्प राज, संजय श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, लाल बाबू प्रसाद, अली मियां, इरशाद सिद्दीकी, संतोष श्रीवास्तव, विंदु देवी, शोभा देवी, दीप्ति दीपांजलि, रागिनी देवी, निर्मला देवी, वेदप्रकाश आदि मौजूद थे.
