दीपावली पर आतिशबाजी संग बरसेंगे नोट

गोपालगंज : दीपावली के लिए एक ओर जहां घरों की रंगाई-पोताई शुरू हो गयी है, वहीं पटाखों का बाजार भी सजने लगा है. हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते अभी बाहर से बहुत पटाखे तो नहीं आये हैं, लेकिन पहली बार कानपेटी पटाखा गोपालगंज में छाने को तैयार है. इसकी खासियत यह है कि चिनगारी […]

गोपालगंज : दीपावली के लिए एक ओर जहां घरों की रंगाई-पोताई शुरू हो गयी है, वहीं पटाखों का बाजार भी सजने लगा है. हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते अभी बाहर से बहुत पटाखे तो नहीं आये हैं, लेकिन पहली बार कानपेटी पटाखा गोपालगंज में छाने को तैयार है. इसकी खासियत यह है कि चिनगारी लगाते ही करीब 10 फुट की ऊंचाई पर जायेगा और एक बार में 20-25 की संख्या में दो और पांच रुपये के नोट बरसायेगा. इसकी कीमत महज 60 रुपये है.

इसके अलावा स्मोक आइटम आसमान में जाकर लाल, पीला, हरा आदि रंग बिखेरेगा. इसकी कीमत करीब 250 रुपये है. यह हेलीकप्टर को उतारने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है. यह भी पूरी तरह से इकोफ्रेंडली है.

प्रशासन ले सुधि तो बने बात : िक्रेता मुन्ना ने बताया कि प्रशासन पटाखा कारोबार के लिए नरमी नहीं बरत रहा है. इसके चलते धंधा काफी कुप्रभावित हो रहा है. गोपालगंज में कई तरह के पटाखे छाने को तैयार हैं. लेकिन, मजबूरी यह है कि पहले पुराने पटाखों के बेच लें, फिर नये को मंगायें, क्योंकि प्रशासन के असहयोगात्मक रवैये के चलते खुदरा व्यापारी पटाखा नहीं ले जा रहे हैं. लगभग दो करोड़ के पटाखाें का कारोबार गोपालगंज में होता है.
आसमान से बरसेगा रंग : पटाखा कारोबारी मुन्ना ने बताया कि यलो, बूम, ब्लू, स्काई ट्रैफिक आदि तरह के तरह पटाखे बाजार में इस बार लोगों को काफी लुभा सकते हैं. यलो बूम की खासियत है कि आसमान में जाकर रंग-बिरंगी सितारा बरसायेगा. इसके अलावा स्काई ट्रैफिक मल्टी कलर निकालेगा. इसकी कीमत 400 से लेकर 800 रुपये तक है.
बिना लाइसेंस का नहीं बिकेगा पटाखा : जिला प्रशासन ने पटाखाें के प्रति काफी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बिना लाइसेंस पटाखा नहीं बेचा जायेगा. लाइसेंस एसडीओ को देना था. एसडीओ मृत्युंजय कुमार की मानें, तो निर्धारित अवधि में गोपालगंज अनुमंडल में महज एक व्यक्ति ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >