फेसबुक पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट, थानेदार ने करायी प्राथमिकी भाजपा नेता बिनोद सिंह फरार, छापेमारी में जुटी पुलिस संवाददाता, गोपालगंज सोशल साइट्स फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में मीरगंज थाने में भाजपा नेता बिनोद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मीरगंज के थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने हथुआ मोड़ के निवासी बिनोद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. भाजपा नेता पर फेसबुक पर कई आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जतायी गयी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद गिरफ्तारी के लिए राजेंद्र चौक पर छापेमारी भी की. लेकिन, छापेमारी के दौरान भाजपा नेता भागने में सफल रहे. मीरगंज पुलिस हर पोस्ट पर प्रिंट करा कर गंभीरता से जांच कर रही है. मीरगंज पुलिस फेसबुक और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट की जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है.
फेसबुक पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट, थानेदार ने करायी प्राथमिकी
फेसबुक पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट, थानेदार ने करायी प्राथमिकी भाजपा नेता बिनोद सिंह फरार, छापेमारी में जुटी पुलिस संवाददाता, गोपालगंज सोशल साइट्स फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में मीरगंज थाने में भाजपा नेता बिनोद सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मीरगंज के थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने हथुआ मोड़ के निवासी बिनोद […]
