गंडक का कटाव विशंभरपुर चौक तक पहुंचा

कालामटिहनिया : गंडक नदी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. नदी विशंभरपुर गांव के अस्तित्व को मिटाने के बाद तेजी से कटाव कर रही है. अब +2 स्कूल का भवन और फुलवरिया गांव को बचा पाना मुश्किल होता जा रहा है. गंडक नदी का कटाव गुरुवार को विशंभरपुर चौक पर पहुंच गया. […]

कालामटिहनिया : गंडक नदी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. नदी विशंभरपुर गांव के अस्तित्व को मिटाने के बाद तेजी से कटाव कर रही है. अब +2 स्कूल का भवन और फुलवरिया गांव को बचा पाना मुश्किल होता जा रहा है. गंडक नदी का कटाव गुरुवार को विशंभरपुर चौक पर पहुंच गया. विशंभरपुर चौक पर स्थित एक दर्जन से अधिक दुकानों को लोग तोड़ने में लगे हुए थे.

मुखिया शायरा खातून की मानें, तो नदी का कटाव ने इस बार कालामटिहनिया पंचायत को तबाह कर दिया है. अब फुलवरिया गांव की तरफ नदी के बढ़ने से 300

परिवारों की नींद हराम हो गयी है. कटाव रोकने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है. पहली बार कार्तिक के महीने में गंडक नदी का यह रौद्र रूप देखने को मिल रहा है.

बांध पर पत्थर से करायी जाये पिचिंग
पिछले बार जब मुख्यमंत्री पहुंचे थे, तो बाढ़ से बचाव एवं कटावपीड़ितों के लिए आवास की मांग गयी की थी. पतहरा से लेकर ख्वाजेपुर तक तटबंध पर आठ स्पर तथा तटबंध को बोल्डर पिचिंग कर मजबूत करने की मांग की गयी थी. जब तक यह नहीं होगा तब तक करोड़ों रुपये पानी में बहते रहेंगे.
सुबास सिंह, विधायक गोपालगंज सदर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >