निर्जला व्रत रख कर की पति के दीर्घायु होने की प्रार्थना
पति के हाथों जल ग्रहण कर पूरा किया व्रत
गोपालगंज : चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की. महिलाओं ने निर्जला करवा चौथ का व्रत रख कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्रार्थना की. देर शाम चांद का दर्शन नयी चलनी से किया तथा पति की आरती करने के साथ उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत को पूरा किया.
करवा चौथ को लेकर जादोपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर तथा शिव मंदिर में सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखी गयी. शाम के समय 5.45 बजे से 6.55 बजे तक सिंदूर, मेहंदी, शुद्ध घी, शहद, अरगबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, दही, मिठाई, गंगाजल, चंदन, चावल, अलता, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रूई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, हलुआ के साथ विधिवत पूजन चंद्रमा का किया गया. इस बार कार्तिक मास के
रोहड़ी नक्षत्र में चंद्रमा भी रोहड़ी नक्षत्र में थे. साथ ही गणेश और कृष्ण के अद्भुत संयोग के बीच करवा चौथ का व्रत सुहागिनों ने किया. गोपालगंज जिले में करवा चौथ की परंपरा
फिल्मों से अपनायी गयी है. भोजपुरी संस्कृति का व्रत नहीं होने के कारण अधिकतर घरों में करवा चौथ का व्रत नहीं होता.
