मजदूरी से इनकार करने पर दलित महिला को पीटा

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में मजदूरी से इनकार करने पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने दलित महिला की पिटाई कर दी. पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित महिला सुगांती देवी ने एसटी-एससी थाने में सात लोगों के विरुद्ध […]

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में मजदूरी से इनकार करने पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने दलित महिला की पिटाई कर दी. पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित महिला सुगांती देवी ने एसटी-एससी थाने में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बलथरी गांव के अखिलेश शाही, मुकेश शाही समेत सात लोग पहुंचे. खेत में सोहनी के लिए कहा. इनकार करने पर मारपीट की गयी. उधर, कांड अंकित करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >