गौरवशाली इतिहास व स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक बनी यात्रा

गोपालगंज : गौरव यात्रा के साथ जिला स्थापना दिवस समारोह का आगाज प्रशासन के द्वारा किया गया. गौरव यात्रा आंबेडकर चौक से थावे पहुंची. सुबह 7.30 बजते ही आंबेडकर चौक पर सफेद टी-शर्ट पहने अधिकारी से लेकर राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता तक जुटने लगे. मौका था जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम के शुभारंभ […]

गोपालगंज : गौरव यात्रा के साथ जिला स्थापना दिवस समारोह का आगाज प्रशासन के द्वारा किया गया. गौरव यात्रा आंबेडकर चौक से थावे पहुंची. सुबह 7.30 बजते ही आंबेडकर चौक पर सफेद टी-शर्ट पहने अधिकारी से लेकर राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता तक जुटने लगे. मौका था जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम के शुभारंभ का. डीएम राहुल कुमार पहुंचे और कार्यक्रम की शुरुआत हुई. गौरवशाली जिले की इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक यह यात्रा बनी.

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले कि भविष्य को स्वर्णिम बनाने का था. लोगों में यह यात्रा गांधीजी के सपनों के अनुरूप शांति, अमन चैन और आपसी सौहार्द के प्रति जागरूकता लाना भी था. गौरव यात्रा जिले की 44वें स्थापना दिवस के मौके पर इतिहास रच गयी. वैसे भी इस जिले की धरती सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा, धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत रही है. यहां की मिट्टी में भोजपुरी की सुगंध और रिश्तों की मजबूत बुनियाद उर्वरा शक्ति से भरी हुई है. हर क्षेत्र में यहां के युवाओं ने अलग इतिहास बनाया है, जिनकी बदौलत यह यात्रा अपने आप में इतराती रही.

राजद विधायक मो नेमतुल्लाह, डीडीसी दयाशंकर मिश्र, अपरसमाहर्ता जगदीश नारायण सिंह, एसडीओ मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, ओएसडी देवेंद्र प्रताप शाही, उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी धनंजय कुमार, नजारत उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जदयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, एपीपी परवेज हसन, रविभूषण श्रीवास्तव, रविप्रकाण मणि त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोगों ने गौरव यात्रा को सफल बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >