मुन्ना हत्याकांड : पिता-पुत्र पर नामजद एफआइआर

गोपालगंज : मुन्ना हत्याकांड में पुलिस ने शक्ति सिंह और इसके पिता राजकिशोर सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इनके अलावे दो अज्ञात युवकों को भी अभियुक्त बनाया गया है. मृतक का भतीजा बिट्टू सिंह ने मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बदले की भावना से गोली मार कर हत्या करने […]

गोपालगंज : मुन्ना हत्याकांड में पुलिस ने शक्ति सिंह और इसके पिता राजकिशोर सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इनके अलावे दो अज्ञात युवकों को भी अभियुक्त बनाया गया है. मृतक का भतीजा बिट्टू सिंह ने मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बदले की भावना से गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन पिता-पुत्र की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की. कोई सफलता हाथ नहीं लगी. अज्ञात अभियुक्तों की भी पहचान करने में पुलिस जुट गयी है. हत्या की जांच कर रहे थानाध्यक्ष राम सेवक राउत ने शनिवार को शक्ति सिंह की तलाश में कई ठिकानों परे छापेमारी की.

उधर, भोजपुरवा गांव में हत्या के बाद पुलिस ने पहरा लगा दिया है. नन्हकी सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए मुन्ना सिंह की गोली मार कर हत्या का आरोप लगा है. मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा बाजार में शुक्रवार की शाम मुन्ना सिंह की गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. वारदात के बाद डीएसपी विभाष कुमार, नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, थावे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अलावे कई थानों की पुलिस पहुंची थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से हत्या में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >