शराब के नशे में चार लोग गिरफ्तार

गोपालगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की नशे में चार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. चारों शराब के नशे में झूमते हुए पाये गये. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांचने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, […]

गोपालगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की नशे में चार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. चारों शराब के नशे में झूमते हुए पाये गये. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांचने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, ताहिर हुसैन,

इंस्पेक्टर संजय कुमार चौधरी आदि के द्वारा अलग-अलग छापेमारी कर उचकागांव थाना क्षेत्र के राजापुर के अमित मांझी, फूलेना रावत, त्रिलोकपुर टोला गांव के राजामदिन रावत तथा हरपुर बाजार के तनवीर हुसैन उर्फ डब्लू राज को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. नशेड़ियों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >