मइया के स्वागत में होगी फूलों की सजावट

प्राकृतिक फूलों से महकेगा छात्र दल का पंडाल झांकी और सजावट पर रहेगा जोर गोपालगंज : घोष मोड़ पर मइया का स्वागत फूलों की सजावट से होगा. इस बार माता प्राकृतिक फूलों से सजी दरबार में पधारेंगी. इसके लिए दुर्गापूजा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि शहर की धरती पर दुर्गापूजा […]

प्राकृतिक फूलों से महकेगा छात्र दल का पंडाल

झांकी और सजावट पर रहेगा जोर
गोपालगंज : घोष मोड़ पर मइया का स्वागत फूलों की सजावट से होगा. इस बार माता प्राकृतिक फूलों से सजी दरबार में पधारेंगी. इसके लिए दुर्गापूजा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि शहर की धरती पर दुर्गापूजा का श्रीगणेश पहली बार घोष चौक पर घोष दादा ने 1935 में किया. तब से अब तक इस चौक पर पूजा समिति के द्वारा पंडाल एवं प्रतिमा के साथ सजावट को विभिन्न रूप दिया जाता रहा है. छात्र दल के नाम से प्रसिद्ध इस पूजा समिति ने इस बार भी कुछ अलग अंदाज में पूजा की तैयारी शुरू कर दी है.
समिति के सदस्यों की मानें, तो इस बार यहां का पंडाल और प्रतिमा साधारण आकार का होगा, लेकिन पंडाल से लेकर आसपास की सड़कों की सजावट आनेवाले दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी. समिति ने कुल आठ लाख रुपये खर्च करने का बजट बनाया है़ इसके लिए पंडाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है.
पंडाल के भ्ीतर बन रही मां की प्रतिमा
पूजा पंडाल एक नजर में
स्थापना – 1935
पंडाल आकृति-सामान्य
कुल लागत- 8 लाख अनुमानित
मूर्तिकार- राधेश्याम पंडित
फूल सजावट- बैजू फूल भंडार
आकर्षण- फूल व लाइटिंग सजावट
कार्यक्रम-भोजपुरी महासंग्राम
झांकी व बिजली की सजावट होगी विशेष आकर्षक : पंडाल में प्राकृतिक फूलों की विशेष सजावट होगी. पुरानी चौक भी प्राकृतिक फूलों और एलइडी लाइट से जगमगायेगा. वहीं, चिराई घर स्टैंड तक एलइडी लाइट की विशेष व्यवस्था होगी. इसके अलावा बनारस से आयी झांकी इस बार पंडाल में अपना नया रूप दिखायेगी.
आकर्षक होगी प्रतिमा
प्रतिमा का निर्माण मैं कर रहा हूं. मां की प्रेरणा से मेरा प्रयास है कि मां की आकृति सबको आकर्षित करे.
राधेश्याम पंडित, मूर्तिकार
आनंदित होंगे दर्शक
घोष दादा का शुरू किया गया यह पूजा पंडाल है. समिति के सभी सदस्य यथा छात्र, व्यवसायी, आम नागरिक सभी समान भाव से मेहनत करते हैं और सभी अध्यक्ष और सचिव ही हैं.
राजीव कुमार पलटू, अध्यक्ष
पंस 36 बिंदुओं पर एकत्रित करेंगे सूचना, मुिखया करायेंगे ग्रामसभा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >