गोपालगंज : गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी किये जाने का खुलासा पुलिस ने किया है. इस मामले में बाइक समेत दो डिलिवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि माफिया समेत दो युवक फरार हैं. गिरफ्तार युवक गंडक नदी के रास्ते शराब पहुंचाने का काम करते थे. जादोपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि दुखहरण बाजार में बाइक पर अंगरेजी शराब लेकर जाने की सूचना मिली. छापेमारी के दौरान दुखहरण गांव के पंकज कुमार और विक्की कुमार को चार बोतल अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. विक्की कुमार ने बताया कि उसे पतहरा गांव के अमरजीत यादव तथा विशुनपुर गांव के ललन गिरि से शराब मिलती थी. दोनों को जेल भेज दिया गया.
अंगरेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
गोपालगंज : गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी किये जाने का खुलासा पुलिस ने किया है. इस मामले में बाइक समेत दो डिलिवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि माफिया समेत दो युवक फरार हैं. गिरफ्तार युवक गंडक नदी के रास्ते शराब पहुंचाने का काम करते थे. जादोपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने […]
