घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी

स्थानीय थाने के नवादा परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर घर का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी कर लिया गया है. पीड़ित महिला नूरबीबी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी से मिलने गोपालगंज गयी थी, जिसके कारण घर में ताला बंद था. इसका लाभ उठा कर पट्टीदारों ने घर का ताला […]

स्थानीय थाने के नवादा परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर घर का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी कर लिया गया है. पीड़ित महिला नूरबीबी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बेटी से मिलने गोपालगंज गयी थी, जिसके कारण घर में ताला बंद था. इसका लाभ उठा कर पट्टीदारों ने घर का ताला तोड़ दिया तथा लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी.
महिला जब गोपालगंज से अपने घर पहुंची, तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा रखा हुआ सामान गायब है. मामले को लेकर पीड़ित महिला द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >