दूसरी शाखा के खाते में पैसे जमा करने का 50 रुपये चार्ज
गोपालगंज : कैश डिपाॅजिट मशीन आपको दो -चार किलोमीटर चलने से तो बचा लेगी, लेकिन इसकी कीमत भी वसूल रही है. प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपये आपकी जेब से कट रहे हैं. नन होम ब्रांच में ही नहीं, यदि आप अपने होम ब्रांच में जाकर भी भीड़ से बचने के लिए कैश डिपाॅजिट मशीन का उपयोग […]
गोपालगंज : कैश डिपाॅजिट मशीन आपको दो -चार किलोमीटर चलने से तो बचा लेगी, लेकिन इसकी कीमत भी वसूल रही है. प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपये आपकी जेब से कट रहे हैं. नन होम ब्रांच में ही नहीं, यदि आप अपने होम ब्रांच में जाकर भी भीड़ से बचने के लिए कैश डिपाॅजिट मशीन का उपयोग किये तो भी 25 रुपये कट जायेंगे.
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बैंकों ने जगह-जगह कैश डिपाॅजिट मशीन लगायी है. यदि इस मशीन में एटीएम कार्ड से अपने खाते में पैसा जमा करेंगे, तो यह मशीन कोई चार्ज नहीं लेगी. लेकिन यदि अपने ही खाते में बिना एटीएम कार्ड के जमा किये तो प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपये खाते से कट जायेंगे. बैंक में जाकर दूसरी शाखा में किसी दूसरे के खाते में पैसा जमा करने का पचास रुपये चार्ज है. यदि कैश डिपाॅजिट मशीन से दूसरे के खाते में पैसा जमा करते हैं, तो चार्ज 25 रुपये ही लगेंगे.
क्या है कैश डिपाॅजिट मशीन : यह ऐसी सुविधा है, जो 24 घंटे ग्राहकों को अपने तथा दूसरे के खाते में पैसा जमा करने का अवसर प्रदान करती है. इसके माध्यम से 100, 500 व 1000 के नोट एक दिन में 49 हजार रुपये तक जमा किये जा सकते हैं.
एटीएम कार्ड से पैसे जमा करने पर नहीं लगेगा चार्ज : अपने खाते में पैसे डालने है, तो एटीएम कार्ड जरूर लगाएं नहीं तो चार्ज कट जायेंगे. दूसरे के खाते में जमा करने पर एटीएम कार्ड लगायेंगे भी तो चार्ज कटेंगे, लेकिन शाखाओं में लगनेवाले चार्ज से आधा होंगे.
नन होम ब्रांच काटेगी पैसे
शाखा में जाकर नन होम ब्रांच के दूसरे के खाते में पैसे जमा करने का 50 रुपये चार्ज लगता है. कैश डिपाॅजिट मशीन 25 रुपये ही चार्ज काटती है.
अजय कुमार
मुख्य शाखा प्रबंधक एसबीआइ ,गोपालगंज