सीएम से शिकायत न करने की कसक रह गयी दीदी को

गोपालगंज : मुख्यमंत्री से शिकायत करने के लिए पहुंची जीविका दीदी की अरमान पूरी न हो सकी. उसे कार्यक्रम में जाने ही नहीं दिया गया. गौरतलब है कि बंगाल खाड़ पंचायत की जीविका दीदी गीता देवी सोमवार को गोपालगंज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने आयी थी. जब वह आंबेडकर भवन पहुंची, तो उसे रोक […]

गोपालगंज : मुख्यमंत्री से शिकायत करने के लिए पहुंची जीविका दीदी की अरमान पूरी न हो सकी. उसे कार्यक्रम में जाने ही नहीं दिया गया. गौरतलब है कि बंगाल खाड़ पंचायत की जीविका दीदी गीता देवी सोमवार को गोपालगंज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने आयी थी. जब वह आंबेडकर भवन पहुंची, तो उसे रोक दिया गया.

क्योंकि सीसी द्वारा उसका पास नहीं बना गया था. गीता ने बताया कि वह दो साल से दीदी के पद पर कार्यरत है. सीसी ममता कुमारी द्वारा मिले सभी सामान हड़प लिया जाता है. विरोध करने पर सीसी जान-बूझ कर उसे प्रताड़ित करती है. इससे वह परेशान रहती है. एक साजिश के तहत उसे कार्यक्रम में जाने से रोक दिया गया. उसने बताया कि पूरे मामले की शिकायत वह डीएम से करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >