शराब के साथ गिरफ्तार चार धंधेबाज गये जेल
गोपालगंज : मीरगंज थाने की पुलिस ने शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में यूपी के देवरिया जिला के रामपुर किला निवासी धीरज तिवारी, मीरगंज के कवला हाता के रामाशीष सिंह तथा नीजर कुमार शामिल है. इनके पास दो बाइक और सौ बोतल से अधिक अंगरेजी शराब बरामद […]
गोपालगंज : मीरगंज थाने की पुलिस ने शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में यूपी के देवरिया जिला के रामपुर किला निवासी धीरज तिवारी, मीरगंज के कवला हाता के रामाशीष सिंह तथा नीजर कुमार शामिल है. इनके पास दो बाइक और सौ बोतल से अधिक अंगरेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि यूपी से शराब की तस्करी कर लाया जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वहीं सिंगहा टोला बसडिला में 90 पीस शराब के साथ बलराम शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जबकि माधोपुर मटिहनिया नहर पर झाड़ी में छीपाकर रखे गये 26 पीस अंगरेजी तथा चार पीसी अंगरेजी शराब को बरामद किया. इसम मामले में बुचुन बासफोर को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि छठु सिंह भागने में सफल रहे.
दो लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार : मांझा . स्प्राइट के बोतल में रख कर बिक्री के लिए ले जा रहे शराब के साथ पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया गया है कि पुरानी बाजार का छोटेलाल चौधर स्प्राइट के बोतल में दो लीटर शराब बिक्री हेतु ले जा रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर सेंट्रल बैंक शाखा के सामने पुलिस ने शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. धंधेबाज को जेल भेजा दिया गया है.