निकाली जायेगी प्रभात फेरी और मशाल जुलूस

दो अक्तुबर तक थावे को किया जायेगा खुले में शौच से मुक्त थावे : दो अक्तुबर तक थावे प्रखंड को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा. लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली जायेगी और रात को मशाल जुलूस के बीच चौपाल लगाया जायेगा. स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य […]

दो अक्तुबर तक थावे को किया जायेगा खुले में शौच से मुक्त

थावे : दो अक्तुबर तक थावे प्रखंड को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा. लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली जायेगी और रात को मशाल जुलूस के बीच चौपाल लगाया जायेगा. स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रखंड सभागार में वरीय उप समाहर्ता देवेंद्र प्रताप शाही ने अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. शत प्रतिशत शौचालय बनवाने के लिए विभिन्न पंचायतों में नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है
और उन्हें आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गयी है. एकडेरवां पंचायत में सीओ अनिल भूषण, सेमरा में बीइओ अरुण ठाकुर, फुलुगनी में सीडीपीओ नूतन कुमारी, विदेशी टोला में सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य पंचायतों में भी नोडल पदाधिकारी तैनात किये गये हैं. पदाधिकारी ने प्रत्येक स्थिति में लक्ष्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. मौके पर बीडीओ मीनू कुमारी, प्रखंड के सभी मुखिया एवं प्रखंड के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >