20467 ने ही जमा किये आधार नंबर

113403 पेंशनधारियों में 35,025 ने नहीं जमा किये बैंक खाता नंबर गोपालगंज : सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ी पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़े की आशंका जतायी जा रही है. योजनाओं को बैंक खाता एवं आधार कार्ड से जोड़ने के काम की धीमी रफ्तार इस ओर इशारा कर रही है. अब तक बड़ी संख्या में पेंशनधारियों ने […]

113403 पेंशनधारियों में 35,025 ने नहीं जमा किये बैंक खाता नंबर

गोपालगंज : सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ी पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़े की आशंका जतायी जा रही है. योजनाओं को बैंक खाता एवं आधार कार्ड से जोड़ने के काम की धीमी रफ्तार इस ओर इशारा कर रही है. अब तक बड़ी संख्या में पेंशनधारियों ने दोनों कागजात विभाग को नहीं दिये हैं. जिले में पेंशनधारियों की संख्या 113403 है. इनमें से 20467 ने ही आधार कार्ड जमा किये हैं. इससे उम्मीद की जा रही है कि इनमें से अधिकतर ऐसे हैं जो कई जगहों से पेंशन की राशि ले रहे हैं.
फिलहाल विभाग अभी पेंशनधारियों के कागजात जमा करने के इंतजार में है. जून तक ही सभी को पेंशनधारियों को आधार से जोड़ने का लक्ष्य था.
योजना व मिलनेवाली राशि : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्ध जो बीपीएल परिवार के सदस्य हो उन्हें चार सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है. 80 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की राशि पांच सौ रुपये हो जाती है.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
40-64 वर्ष आयु तक की विधवा को जो गरीबों रेखा अंतर्गत सूचीबद्ध परिवार से संबंधित हो, उसे चार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है.
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : 18 से 64 वर्ष आयु की विधवा को जो गरीबी रेखा के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं को चार सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता : 18 से 64 वर्ष की उम्र के जिनकी विकलांगता 80 फीसदी या अधिक हो और उनका परिवार गरीबी रेखा अंतर्गत सूचीबद्ध है को प्रतिमाह चार सौ रुपये पेंशन दी जाती है.
बिहार राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन : 60 से 64 वर्ष उम्र वालों को ये पेंशन दी जाती है. इस आयु के वंचित वृद्धों को पेंशन की स्वीकृति दी जाती है.
आधार से जुड़ेगा बैंक खाता
पेंशन योजनाओं को बैंक खाता एवं आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. अब तक कई ने बैंक खाता एवं आधार कार्ड जमा नहीं किये हैं.
राजीव रंजन सिन्हा
सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग गोपालगंज
प्रखंडवार पेंशनधारियों की संख्या
प्रखंड पेंशनधारी खाता आधार
कटेया 5006 3730 00
विजयीपुर 5509 4311 980
भोरे 7639 4551 822
पंचदेवरी 3683 2976 904
कुचायकोट 14323 10636 2715
फुलवरिया 8035 5562 1785
हथुआ 9821 3758 790
उचकागांव 8870 5969 222
थावे 3866 3581 504
गोपालगंज 11214 7477 1837
मांझा 7323 6715 2895
बरौली 11261 9222 4037
सिधवलिया 7020 5296 640
बैकुंठपुर 9833 4694 2372
कुल 113403 78378 20467

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >