जुर्माने के भय से गांव में शराब कारोबार का विरोध शुरू

गोपालगंज : खजूरबानी कांड में सामूहिक जुर्माने के निर्णय के बाद इसका खौफ पूरे जिले में दिखने लगा है. गांव के लोग अब शराब कारोबारियों का विरोध करने लगे हैं. लोगों को अब भय है कि गांव के एक-दो लोग शराब का कारोबार करेंगे. लेकिन, जुर्माना भरने की बात आयेगी तो पूरे गांव को भरना […]

गोपालगंज : खजूरबानी कांड में सामूहिक जुर्माने के निर्णय के बाद इसका खौफ पूरे जिले में दिखने लगा है. गांव के लोग अब शराब कारोबारियों का विरोध करने लगे हैं. लोगों को अब भय है कि गांव के एक-दो लोग शराब का कारोबार करेंगे. लेकिन, जुर्माना भरने की बात आयेगी तो पूरे गांव को भरना होगा.

ऐसी स्थिति में ग्रामीण शराब के कारोबार के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं. उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रियरंजन तथा इंस्पेक्टर संजय कुमार चौधरी के साथ बरौली प्रखंड के पंडितपुर तथा नेउरी पीपरा गांव में छापेमारी के लिए पहुंची. पंडितपुर गांव में शराब के माफिया की तलाश की गयी़ तीन घंटे तक इस अड्डे को खंगाला गया. यहां जब शराब नहीं मिली, तो अधिकारी गांव की तरफ बढ़े़ ग्रामीणों ने चौंकानेवाली बातें कहीं. ग्रामीणों ने कहा कि शराब के माफिया इन दिनों कारोबार नहीं कर रहे हैं. अगर यहां शराब बेचने का काम किया गया, तो गांव के लोग उसका विरोध करेंगे. किसी भी स्थिति में यहां शराब का कारोबार नहीं होने देंगे.

पांच लीटर स्पिरिट के साथ गिरफ्तार : सिधवलिया . थाना क्षेत्र के झझवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर स्पिरिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज संदीप कुमार से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव को झझवा में संदीप कुमार के ठिकाने पर स्पिरिट रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिधवलिया में शराबबंदी के साथ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >