खजूरबानी कांड के बाद होमियोपैथ पर छापेमारी से नाराज संघ ने कहा-

बिहार होमियोपैथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपालगंज : खजूरबानी कांड को लेकर होमियोपैथ की दुकानों पर चल रही छापेमारी से नाराज बिहार होमियोपैथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली ने कहा कि सरकार को पूरे मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए. न्यायिक जांच से ही खजूरबानी कांड का सच सामने […]

बिहार होमियोपैथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष

गोपालगंज : खजूरबानी कांड को लेकर होमियोपैथ की दुकानों पर चल रही छापेमारी से नाराज बिहार होमियोपैथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली ने कहा कि सरकार को पूरे मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए. न्यायिक जांच से ही खजूरबानी कांड का सच सामने आयेगा. स्थानीय हॉल में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि होमियोपैथ डॉक्टरों के यहां डीआइ को छापेमारी करने का अधिकार नहीं है. होमियोपैथ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उपचार है. इसे बदनाम करने की साजिश के तहत छापेमारी करायी गयी है.
छापेमारी के दौरान डीआइ द्वारा चिकित्सकों से दुर्व्यवहार भी करने का आरोप प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डीआइ पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से फोन पर बात की गयी है. डॉक्टर के यहां जांच करने पहुंचे डीआइ पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो होमियोपैथ संघ फिर आंदोलन करेगा. इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ खजूरबानी में पहुंच कर जायजा लिया. इस मौके पर संघ के प्रदेश सदस्य विनोद कुमार सिंह, राकेश पटेल, चंचल कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >