हाइवा ने महिला को कुचला, रेफर

हालत गंभीर, सदर अस्पताल से रेफर किया गया गोरखपुर हादसे के बाद चालक ने दिखायी इनसानियत, लाया अस्पताल गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पुल के पास एनएच 28 हाइवा ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया. हादसे के […]

हालत गंभीर, सदर अस्पताल से रेफर किया गया गोरखपुर

हादसे के बाद चालक ने दिखायी इनसानियत, लाया अस्पताल
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पुल के पास एनएच 28 हाइवा ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद हाइवा चालक ने इनसानित दिखाते हुए घायल महिला को सदर अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
घायल महिला मांझा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के हनीब मियां की पत्नी जैबुन नेशा बतायी गयी है. रविवार की दोपहर बाइक से अपने पति के साथ महम्मदपुर से इलाज करा कर घर लौट रही थी. मिर्जापुर पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर हाइवा की चपेट में आ गयी. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. महिला का हाथ हाइवा के चक्का की चपेट में आ गया. आसपास के लोगों की मदद से महिला के पति और चालक मिल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >