अल्जीरिया में दो माह से बिहारी मजदूर बंधक

भोरे : भारतीय मजदूरों को अल्जीरिया की एक कंपनी ने बंधक बना लिया है. लगभग डेढ़ दर्जन मजदूरों को बंधक बनाया गया है. बंधक बने मजदूरों में कोलकाता, ओड़िशा, यूपी और बिहार के मजदूर शामिल हैं. दो माह से इन्हें कैद करके रखा गया है. सोशल मीडिया के माध्यम से मजदूरों ने भारतीय विदेश मंत्री […]

भोरे : भारतीय मजदूरों को अल्जीरिया की एक कंपनी ने बंधक बना लिया है. लगभग डेढ़ दर्जन मजदूरों को बंधक बनाया गया है. बंधक बने मजदूरों में कोलकाता, ओड़िशा, यूपी और बिहार के मजदूर शामिल हैं. दो माह से इन्हें कैद करके रखा गया है. सोशल मीडिया के माध्यम से मजदूरों ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगायी है. सोशल मीडिया के माध्यम से ‘प्रभात खबर’ को भेजे गये संदेश में गोपालगंज जिले के योगेंद्र नोनिया ने कहा है कि अल्जीरिया की कंपनी शापुर जी पालन जी में 20 लोग फंसे हैं. कंपनी

अल्जीरिया में बंधक बने हैं बिहारी…
ने एक झूठे मामले में फंसा कर 20 भारतीय मजदूरों को बंधक बना लिया गया है. अल्जीरिया के अब्दुल्लाह महाल्मा शहर में इन भारतीय मजदूरों को रखा गया है. कंपनी ने पहले इन मजदूरों को कहा था कि आप सभी कंपनी से रिजाइन मार दो. आप सभी को इंडिया भेज दिया जायेगा. इसके बाद इन लोगों ने कंपनी को रिजाइन सौंप दिया गया, लेकिन बाद में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने एक झूठे मामले में फंसा कर उन्हें दो माह से बंधक बना कर रखा है.
अल्जीरिया में जिन लोगों को बंधक बनाया गया है, उनमें बिहार के गोपालगंज जिले के सुभाष नोनिया, पटना के सत्येंद्र पासवान, ओड़िशा के कृष्णा बारिक, गणेश सवैन, वसंत प्रधान, कवि चंद्र, तभामूनि, कोलकाता के पांडेय उत्तम, यूपी के कुशीनगर के मिथिलेश कुमार पांडेय, राजू सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >