शहर में बुजुर्गों के लिए बनेगा आश्रय

गोपालगंज : अब बुजुर्गों के रहने के लिए सरकार आश्रय का निर्माण करायेगी. इसका निर्माण जिला मुख्यालय में होगा. इसको लेकर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने डीएम राहुल कुमार को पत्र भेजा है. नगर पर्षद क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निराश्रितों […]

गोपालगंज : अब बुजुर्गों के रहने के लिए सरकार आश्रय का निर्माण करायेगी. इसका निर्माण जिला मुख्यालय में होगा. इसको लेकर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने डीएम राहुल कुमार को पत्र भेजा है. नगर पर्षद क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निराश्रितों के लिए आश्रय का निर्माण कराया जाना है.

इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 49.33 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की है. विभाग ने डिजाइन एवं ड्राइंग की प्रति भी उपलब्ध करा दी है. इसके अनुसार शहरी क्षेत्र में आश्रय का निर्माण कराया जाना है, ताकि बुजुर्गों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और न ही सड़कों, फुटपाथ या अस्पताल में बाकी जीवन व्यतीत करना पड़े. जिला प्रशासन निर्देश मिलने के साथ ही आश्रय निर्माण कार्य में जुट गया है.

नगर विकास आवास विभाग ने दी 49.33 लाख की राशि
दीनदयाल ज्योति योजना के तहत कराया जायेगा निर्माण
प्रधान सचिव ने डीएम को भेजा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >