गोपालगंज : मोबाइल टावर ऑपरेटर दिनेश कुमार सिंह पर तेल चोरी किये जाने के मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पुलिस ने बताया कि फुलवारीशरीफ के शशिशेखर का मोबाइल टावर नगर थाने के जंगलिया मुहल्ले में चलता है. टावर से तेल चोरी किये जाने के मामले में जामो थाना क्षेत्र के तारमपुर गांव के दिनेश सिंह को आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रसोइयों के लिए तीन माह का मानदेय भेजा गया : गोपालगंज. स्कूलों में एमडीएम योजना अंतर्गत कार्यरत 56 सौ रसोइयों के लिए तीन माह की मानदेय राशि संबंधित विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में भेज दी गयी है.
इसकी जानकारी डीपीओ एमडीएम अब्दुस सलाम अंसारी ने दी. उन्होंने कहा कि रसोइया जुलाई तक अपना मानदेय प्राप्त कर सकेंगे.
