गंगा में चल रही हैं ओवरलोडेड नावें

जान पर खेल कर लोग कर रहे हैं सवारी बिदुपुर : प्रखंड के कई घाटों से खुलने वाली नाव, जिससे सवारियों को लाया ले जाया जाता है ओवरलोडेड कर चलायी जा रही है. नाविक और मालिक मनमाना भाड़ा के साथ क्षमता से अधिक वाहन और सवारी नाव पर उफनती नदी में लाया और ले जाया […]

जान पर खेल कर लोग कर रहे हैं सवारी
बिदुपुर : प्रखंड के कई घाटों से खुलने वाली नाव, जिससे सवारियों को लाया ले जाया जाता है ओवरलोडेड कर चलायी जा रही है. नाविक और मालिक मनमाना भाड़ा के साथ क्षमता से अधिक वाहन और सवारी नाव पर उफनती नदी में लाया और ले जाया जाता है. दूसरी नाव भी उस समय तक नहीं खोली जाती, जब तक नाविक और नाव मालिक की इजाजत नहीं मिले.
ओवरलोडिंग से कभी अनहोनी घटना की आशंका है. नावानगर घाट, चेचर घाट, खालशा घाट, जमींदारी घाट से खुलनेवाली नाव पर ओवरलोडिंग के जरिये मनमाने पैसे, जिसमें प्रति मोटरसाइकिल 25 रुपये और सवारी 10 रुपये लेकर सवारी ढोने का काम किया जाता है.
लोगों ने जमींदारी घाट पर नाविकों की मनमानी एवं ओवरलोडिंग किये जाने की शिकायत जुड़ावनपुर पंचायत की मुखिया ममता देवी और थानाध्यक्ष से शिकायत की. उनके द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी. बीडीओ डीएल यादव ने मामले में संज्ञान लेते हुए ओवरलोडिंग को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >