गंडक नदी में डूबने से बालक की गयी जान

गोपालगंज : गंडक नदी में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना जादोपुर थाना के विशुनपुर गांव की है. बाढ़पीड़ित सुनील मुसहर का परिवार पिछले 15 दिनों से बांध पर शरण लिये हुए है. गुरुवार की शाम दो वर्षीय पुत्र तटबंध पर खेल रहा था. खेलने के दौरान ही वह नदी में […]

गोपालगंज : गंडक नदी में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना जादोपुर थाना के विशुनपुर गांव की है. बाढ़पीड़ित सुनील मुसहर का परिवार पिछले 15 दिनों से बांध पर शरण लिये हुए है. गुरुवार की शाम दो वर्षीय पुत्र तटबंध पर खेल रहा था. खेलने के दौरान ही वह नदी में लुढ़क गया. पनदी में डूबने की सूचना जादोपुर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे जादोपुर के थानेदार राकेश मोहन एवं पूर्व मुखिया अजीत राय की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश देर रात करती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >