जायका फैमिली रेस्टोरेंट पर पुलिस ने की छापेमारी, सील

गोपालगंज : घोष मोड़ पर स्थित जायका फैमिली रेस्टोरेंट पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान दुकानदार खिड़की के रास्ते पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है. रेस्टोरेंट से विदेशी शराब और सात बोतल बियर बरामद की है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ […]

गोपालगंज : घोष मोड़ पर स्थित जायका फैमिली रेस्टोरेंट पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान दुकानदार खिड़की के रास्ते पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है. रेस्टोरेंट से विदेशी शराब और सात बोतल बियर बरामद की है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की और रेस्टोरेंट से शराब बरामद की गयी. पुलिस को चकमा देकर समीर आलम उर्फ श्रवण सांईं तथा सोहराब मियां भागने में सफल रहे. दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >