पहले छात्रा की गोली मार हत्या की फिर किया आत्महत्या का प्रयास

छात्रा की बहन पर भी की फायरिंग, बाल-बाल बची घटनास्थल से पिस्तौल और चाकू बरामद थावे (गोपालगंज) : थावे थाना के पिठौरी गांव में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद युवक ने चाकू से खुद का गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की. मृतक छात्रा जितेंद्र […]

छात्रा की बहन पर भी की फायरिंग, बाल-बाल बची

घटनास्थल से पिस्तौल और चाकू बरामद
थावे (गोपालगंज) : थावे थाना के पिठौरी गांव में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद युवक ने चाकू से खुद का गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की. मृतक छात्रा जितेंद्र शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी थी, जो शुक्रवार की सुबह छह बजे घर से कोचिंग करने चचेरी बहन के साथ निकली थी. घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक छात्रा के दादा वृज विहारी शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिठौरी गांव की रेखा कुमारी चचेरी बहन के साथ साइकिल से कोचिंग करने जा रही थी. रास्ते में बबलू यादव नामक युवक ने छात्रा को रोक लिया. उसकी चचेरी बहन से दूर हटने को कहा. युवती नहीं गयी तो, उस पर फायरिंग कर दी. दहशत के कारण वह अपनी बहन रेखा को छोड़कर भाग निकली. इस बीच युवक ने रेखा कुमारी को गोली मार दी. इसके बाद खूद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मनोज कुमार, थावे थाना, मांझा, नगर थाना, बरौली और उचकागांव थाने की पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से युवक की पिस्तौल और चाकू बरामद किया है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत कर माहौल है. तनाव की स्थिति देख पुलिस कैंप कर रही है. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है. फिलहाल इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >