पर्यटन स्थलों का होगा विकास, मांगी रिपोर्ट

सरकार द्वारा अंचलों से ऐसे स्थलों की मांगी गयी रिपोर्ट कटेया : कटेया प्रखंड के ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास पर्यटन स्थल के रूप में होगा. इसके लिए बिहार सरकार द्वारा अंचल कार्यालय से ऐसे स्थलों की रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके लिए कटेया के सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बता दें कि […]

सरकार द्वारा अंचलों से ऐसे स्थलों की मांगी गयी रिपोर्ट

कटेया : कटेया प्रखंड के ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास पर्यटन स्थल के रूप में होगा. इसके लिए बिहार सरकार द्वारा अंचल कार्यालय से ऐसे स्थलों की रिपोर्ट मांगी गयी है.
इसके लिए कटेया के सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बता दें कि कटेया प्रखंड में कई ऐसे स्थल हैं, जो ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं. सरकारी उपेक्षा के कारण यह महत्वपूर्ण स्थल अपनी पहचान खोता जा रहा है. वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा इन स्थलों का अतिक्रमण किया जा रहा है. कटेया प्रखंड बौद्ध धर्म एवं वैष्णव धर्म से संबंधित कई स्थलों के लिए चर्चित है. इनका उत्थान कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है.
कटेया के अमेया (आम्र ग्राम), भागीपट्टी (भागो पट्टी) आदि स्थल बौद्धकालीन हैं, जिनकी चर्चा बौद्ध साहित्यों में मिलती है. प्रखंड के कंचनपुर, बगहीडीह, धरहारा मेला, कटेया गढ़ तथा अमही बांके के ध्वस्त किले अपने अस्तित्व के लिए तड़प रहे हैं.
सरकार द्वारा आरंभ किया गया यह प्रयास शायद इन्हें पहचान दिला सके. कई-–कई बार प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं, जो क्षेत्र के ऐतिहासिकता के गवाह हैं. क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने कई –बार इसके लिए आवाज उठायी है. यह जानकारी मिलने पर ऐसे लोगों में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >