सिलिंडर में लगी आग, मां-बेटी समेत चार झुलसे

गोपालगंज : हथुआ थाने के रतनचक गांव में गुरुवार को गैस सिलिंडर लगाने के दौरान आग लग गयी. आग की चपेट में आने से मां-बेटी समेत चार लोग झुलस गये. इसमें घर में मौजूद हजारों की संपत्ति जल गयी. अनिता देवी ने बताया कि सुधा गैस एजेंसी के दो कर्मी गैस सिलिंडर लेकर घर पहुंचे. […]

गोपालगंज : हथुआ थाने के रतनचक गांव में गुरुवार को गैस सिलिंडर लगाने के दौरान आग लग गयी. आग की चपेट में आने से मां-बेटी समेत चार लोग झुलस गये. इसमें घर में मौजूद हजारों की संपत्ति जल गयी. अनिता देवी ने बताया कि सुधा गैस एजेंसी के दो कर्मी गैस सिलिंडर लेकर घर पहुंचे. सिलिंडर लगाने के दौरान आग लग गयी.

इसकी चपेट में पुत्री अनुष्का कुमारी, गैस एजेंसी के कर्मी फुलवरिया निवासी उमेश ठाकुर तथा देवापुर निवासी गजाधर सिंह जख्मी हो गये. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मां-बेटी तथा गैस एजेंसी के एक कर्मी की हालत गंभीर बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >