गोपालगंज में वित्तरहित कॉलेजों की जांच के लिए कमेटी गठित

गोपालगंज : राज्य सरकार का आदेश मिलने के साथ ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिले के 21 वित्तरहित कॉलेजों में जांच के लिए बुधवार को डीइओ अशोक कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गयी. जांच की शुरुआत शहर के कॉलेजों से होगी. डीइओ अशोक कुमार ने बताया […]

गोपालगंज : राज्य सरकार का आदेश मिलने के साथ ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिले के 21 वित्तरहित कॉलेजों में जांच के लिए बुधवार को डीइओ अशोक कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गयी. जांच की शुरुआत शहर के कॉलेजों से होगी. डीइओ अशोक कुमार ने बताया कि वित्तरहित कॉलेजों के पिछले पांच साल के रिजल्ट जांच के दायरे में आयेंगे. इसके साथ ही भवन, शिक्षक, रेगुलर क्लास व छात्रों की स्थिति की जांच होगी.

जांच पूरी होने पर सरकार के पास रिपोर्ट भेजी जायेगी. इससे वित्तरहित काॅलेजों में हड़कंप मच गया है. मालूम हो कि जिले में संचालित अधिकतर वित्तरहित कॉलेजों के पास अपना भवन नहीं है. खेत-खलिहान या निजी आवास में लिये गये पर

गोपालगंज में वित्तरहित
दो कमरों में कॉलेज चल रहे हैं. नामांकन में मोटी रकम वसूलने के बाद मेरिट दिलाने के लिए अभिभावकों से सौदेबाजी की जाती है. एडमिशन के बाद इन कॉलेजों में क्लास नहीं होते हैं.
इन वित्तरहित कॉलेजों में होगी जांच
-गांधी इंटर कॉलेज, गोपालगंज
-उर्दू कॉलेज, गोपालगंज
-नेशनल कॉलेज, बरौली
-पं दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, खजुरिया
-धर्मदेव इंटर कॉलेज, शेर
-एसएमडी कॉलेज, जलालपुर
-आइजीएसएनएस कॉलेज, कुचायकोट
-बीबीएन कॉलेज, बथुआ बाजार
-साहु जैन महिला कॉलेज, मीरगंज
-पीपीजी कॉलेज, चौमुखा विजयीपुर
-रामाशंकर देवी इंटर कॉलेज, भैसही
-प्लस टू स्कूल, उद्वंत राय बंगरा
-प्रयाग इंटर कॉलेज, बरइ बगहवां, भोरे
-श्रीकांत बाबू बिंदू सिंह कॉलेज, कुचायकोट
-एसएआरडी कॉलेज, गोपालगंज
-फुलमति देवी-सिंहालदेव कॉलेज, गोपालगंज
-एसएन तिवारी इंटर कॉलेज, गोपालगंज
-मालती देवी-अर्जुन सिंह कॉलेज, दलेया
-एसएनबी इंटर कॉलेज, सोनबरसा
-डॉ शुक्ला सिंह इंटर कॉलेज, गोपालगंज
-बैकुंठपुर महाविद्यालय, दीघवा-दुबौली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >