वर्षापात गणना को डीएम ने गठित की टीम

प्रत्येक प्रखंड के लिए नामित किये गये पर्यवेक्षक बीडीओ को सौंपी गयी जिम्मेवारी गोपालगंज : वर्षापात की गणना को लेकर डीएम राहुल कुमार ने टीम गठित की है. प्रत्येक दिन वर्षा की रिपोर्ट की जायेगी. बिहार सकार के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय पटना के निर्देश पर डीएम ने टीम का गठन किया है. प्रखंड मुख्यालयों […]

प्रत्येक प्रखंड के लिए नामित किये गये पर्यवेक्षक

बीडीओ को सौंपी गयी जिम्मेवारी
गोपालगंज : वर्षापात की गणना को लेकर डीएम राहुल कुमार ने टीम गठित की है. प्रत्येक दिन वर्षा की रिपोर्ट की जायेगी. बिहार सकार के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय पटना के निर्देश पर डीएम ने टीम का गठन किया है. प्रखंड मुख्यालयों में लगाये गये वर्षा मापी यंत्र से मापते हुए रिपोर्ट जिला सांख्यिकी कार्यालय को मुहैया करायी जानी है. अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय को आगामी 15 अक्तूबर तक की वर्षा की स्थिति से अवगत कराये जाने का निर्देश दिया गया है. वर्षा की वास्तविक स्थिति, बाढ़, सुखाड़ एवं आपदा प्रबंधन तथा कृषि नीति के निर्धारण को लेकर प्रतिदिन की वर्षा की रिपोर्ट से अवगत कराया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >