इसलामिया मुहल्ले में बिजली गुल
गोपालगंज : इसलामिया मुहल्ले में पिछले चार दिनों से बिजली गुल है. रमजान में बिजली नियमित रूप से नहीं मिलने से रोजेदारों की परेशानी बढ़ गयी है. जामा मसजिद के इमाम शौकत फहमी ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से इसलामिया मुहल्ले की बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है. इमाम ने बताया कि बिजली फॉल्ट होने के नाम पर चार दिनों से घंटों बिजली गुल है.
क्या कहता है विभाग
फेज दो में बिजली सुचारु करने के लिए लगातार काम चल रहा है. जल्द ही यह समस्या खत्म हो जायेगी.
कुमार गौरव, कार्य.अभि. विद्युत गोपालगंज
